Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari : वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज, कॉमिक-रोमांटिक ड्रामा से भरा धमाल

0
140

 Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari : मुंबई। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीज़र रिलीज हो गया है। हाल ही में आए मोशन पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ाई थी और अब टीज़र ने इसे और तेज कर दिया है।

Read News : Voter rights Yatra : PM मोदी पर अपशब्द विवाद – अमित शाह बोले, जितनी गालियां दोगे, उतना खिलेगा कमल

टीज़र में दिखा मजेदार अंदाज़

टीज़र की शुरुआत वरुण धवन के कॉमिक अंदाज़ से होती है। कवच और मुकुट पहनकर खड़े वरुण, अपने दोस्त बंटू को पूछते हैं कि वो बाहुबली जैसे लग रहे हैं या नहीं। जवाब मिलता है कि वह रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहे हैं। इसके बाद वरुण का असली रूप सामने आता है – एक भोंदू लड़के से स्वैग वाले सनी संस्कारी

sunny sanskari ki tulsi kumari release date postponed some scene and songs  shooting are pending आगे खिसकी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज डेट,  दो रोमांटिक गानों की बची पड़ी हैइसके बाद एंट्री होती है तुलसी कुमारी यानी जाह्नवी कपूर की, लाल साड़ी में सजीं जाह्नवी रोमांटिक और ग्लैमरस लुक में नज़र आती हैं। वहीं, सान्या मल्होत्रा फिल्म की दूसरी फीमेल लीड के रूप में स्क्रीन पर छा जाती हैं।

रोहित सराफ का स्टाइलिश हेलीकॉप्टर एंट्री शाहरुख खान की याद दिलाता है। फिल्म में वह जाह्नवी और सान्या दोनों के बीच रोमांटिक एंगल बनाते दिखेंगे।

Read News : Uttarakhand news : उत्तराखंड में ‘हिमालयन सुनामी’, छेनागाड़ गांव मलबे में तब्दील, SDRF राहत-बचाव में जुटी

गानों की झलक

टीज़र में फिल्म का गाना “तुझे लागे न नजरिया” सुनाई देता है, जो सोनू निगम के 1999 के एलबम “मौसम” का रीक्रिएटेड वर्ज़न है। वरुण, जाह्नवी, सान्या और रोहित इस गाने पर धमाकेदार डांस करते दिखेंगे।

Varun Dhawan स्टारर 'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' की रिलीज डेट हुई  पोस्टपोन? | Varun Dhawan starrer 'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' Release  date postponedकहानी में ट्विस्ट और ट्रायंगल लव स्टोरी

शूटिंग पूरी होने के बाद स्टार कास्ट ने खास टी-शर्ट्स पहनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे कहानी की झलक भी मिली।

  • जाह्नवी और सान्या की टी-शर्ट्स पर लिखा था कि दोनों सनी (वरुण) से प्यार करती हैं, लेकिन चाहती विक्रम (रोहित सराफ) को हैं।
  • वरुण की टी-शर्ट पर उनके दोस्त बंटू का नाम लिखा था।
  • रोहित सराफ की टी-शर्ट पर लिखा था कि वो तुलसी (जाह्नवी) से प्यार करते हैं, लेकिन चाहते अनन्या (सान्या) को हैं।
  • यानी फिल्म में भरपूर कॉमेडी, रोमांस और रिश्तों की उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

Read News : Mandsaur News : 7 दिन से लापता श्रद्धा का शादी वाला वीडियो वायरल, रतलाम ट्रेन में मिले करण से भैरव मंदिर में रचाई शादी…..

रिलीज़ डेट

फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के डायरेक्टर शशांक खेतान हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here