Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : गणेशोत्सव की तैयारी में दिल दहला देने वाला हादसा…

CG NEWS : गणेशोत्सव की तैयारी में दिल दहला देने वाला हादसा…

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : जांजगीर-चांपा : गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच जिले के पामगढ़ में एक दुखद घटना सामने आई है। कुटरा गांव में गणेश पंडाल लगाने जा रहे दो दोस्त, सुमित कश्यप और प्रह्लाद कश्यप, की स्कूटी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS : हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस खबर से मृतकों के परिवार और गांव में मातम पसर गया है।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। इस घटना ने गणेशोत्सव की खुशी को शोक में बदल दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here