आवारा कुत्तों की वापसी पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया फैसला – डॉग लवर्स-एनजीओ को 25 हजार से 2 लाख रुपये जमा करने का निर्देश

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को वैक्सीनेशन के बाद आवारा कुत्तों को शेल्टर होम से उनके इलाके में छोड़ने का आदेश दिया है। अदालत ने डॉग लवर्स और एनजीओ को इस मामले में दखल देने के लिए रजिस्ट्री में रकम जमा करने का भी निर्देश दिया है। डॉग लवर्स को 25 हजार रुपये और एनजीओ को दो लाख रुपये सात दिन के अंदर जमा करना होंगे। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उन्हें आगे इस मामले में कोर्ट में पेश होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Read News : NHM कर्मचारियों की अनोखी हड़ताल : खून से लिखा पत्र, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने पुराने आदेश में बदलाव करते हुए कहा कि गली-मोहल्लों में घूमने वाले आवारा कुत्तों को वैक्सीनेशन के बाद उनके इलाके में छोड़ दिया जाए। हालांकि, जो कुत्ते आक्रामक हैं या रेबीज से ग्रस्त हैं, उन्हें शेल्टर होम से बाहर नहीं छोड़ा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दिया, जिनमें 11 अगस्त के आदेश का विरोध किया गया था। उस समय जस्टिस जेबी पारडीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कुत्तों को शेल्टर होम में रखने और वैक्सीनेशन के बाद उन्हें वापस छोड़ने से रोकने का आदेश दिया था।

Read News : छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई : मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, जानें किसने क्या कहां

नया आदेश यह भी साफ करता है कि आवारा कुत्तों को कहीं भी खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए विशेष स्थान बनाए जाएंगे और सिर्फ वहीं पर ही खाना खिलाया जा सकेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *