Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : ग्राम पंचायत कनकी में तिरंगा रैली और स्वच्छता अभियान,...

CG News : ग्राम पंचायत कनकी में तिरंगा रैली और स्वच्छता अभियान, देशभक्ति के नारों से गुंजा माहौल

0
107

CG News :  रोहित वर्मा/खरोरा। ग्राम पंचायत कनकी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में महिला समूह की सदस्याएं, सरपंच, पंचायत सचिव, पंचगण, शिक्षक, विद्यालय के बच्चे और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Read More : Bijapur News : पुलिस-नक्सली मुठभेड़, डीआरजी के दो जवान घायल….

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। हाथों में तिरंगा थामे बच्चे और महिलाएं पूरे उत्साह के साथ गांव की गलियों में निकले।

Read More : CG Liquor Scam Update : चैतन्य बघेल को बुखार, हाईकोर्ट ने जेल में सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…अब अगली सुनवाई 2 हफ्ते बाद…..

रैली के बाद प्राथमिक शाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने मिलकर विद्यालय और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वच्छ और सुंदर गांव बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में सरपंच ने कहा कि स्वच्छता और देशभक्ति, दोनों ही हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल देश के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलती है।

Share The News
Previous articleGold Price : ट्रंप के ऐलान से सोने की कीमतों में गिरावट, जानें ताजा भाव…
Next articleटोल नाके पर भाजपा विधायक के भतीजे के हंगामे पर जीतू पटवारी का हमला
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here