Dantewada Police Liquor Seized : पुलिस ने जप्त की 3 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब; पिकअप और ईको वाहन में भरकर लाई जा रही थी खेप

Dantewada Police Liquor Seized : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा (बचेली)। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अवैध कार्यों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए 45 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन, एक मारुति ईको और एक स्कूटी को भी जप्त किया गया है।

घेराबंदी देख जंगल में भागे आरोपी पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पिकअप (CG-18R-0439) और ईको वाहन (CG-18Q-0332) में दीगर राज्य की शराब लेकर दंतेवाड़ा की ओर आ रहे हैं। इस पर अनुविभागीय अधिकारी राहुल उयके के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में बालूद रोड बाईपास पर टीम तैनात की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने वाहन छोड़कर पास के घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले।

3 लाख की शराब और तीन वाहन जप्त पुलिस ने जब वाहनों की तलाशी ली, तो उनमें से 45 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों वाहनों समेत शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

इनकी रही सराहनीय भूमिका इस महत्वपूर्ण रेड कार्यवाही में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सउनि पंकजधर, प्रधान आरक्षक बुधरू कड़ती, आरक्षक चंदन गोयल, जलदेव मरकाम और राजेश इस्ताम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories