Petrol-Diesel Price Today : देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी, जानिए आपके शहर का भाव….

Parivesh

Petrol-Diesel Price Today : तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और रुपये-डॉलर विनिमय दर में बदलाव के चलते आज के रेट में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Petrol-Diesel Price Today : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में भी कीमतें इस प्रकार हैं —

  • अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49 रुपये, डीजल 90.17 रुपये

  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 89.02 रुपये

  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये, डीजल 95.70 रुपये

  • जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये, डीजल 90.21 रुपये

  • लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये

  • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये

  • इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपये, डीजल 91.88 रुपये

  • पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये

  • रायपुर: पेट्रोल 100.20 रुपये, डीजल 93.30 रुपये

हर दिन सुबह 6 बजे लागू होते हैं नए दाम
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट होती हैं। इनमें एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन जोड़ने के बाद उपभोक्ताओं को मिलने वाला रेट तय होता है। कीमतें बढ़ने या घटने का असर सीधे तौर पर परिवहन लागत और महंगाई पर पड़ता है।

फोन से भी चेक कर सकते हैं अपने शहर का रेट
इंडियन ऑयल ग्राहक RSP <शहर कोड> लिखकर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। BPCL ग्राहक RSP <शहर कोड> 9223112222 पर और HPCL ग्राहक HP Price <शहर कोड> 9222201122 पर भेजकर रेट जान सकते हैं।

मार्च में हुई थी आखिरी कटौती
14 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। इसके बाद से रेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *