Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के दाम में उछाल, 24 कैरेट सोना इतना प्रति 10 ग्राम पहुंचा….

Parivesh

Gold Silver Price Today : देश में सोने-चांदी के दामों में इस हफ्ते तेज़ उछाल दर्ज किया गया है। सर्राफा बाजार से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक, 24 कैरेट सोना पिछले सात दिनों में ₹1,690 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट में ₹1,550 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 10 अगस्त 2025 को प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना ₹1,03,190 और 22 कैरेट सोना ₹94,600 तक पहुंच गया है।

Gold Silver Price Today : चांदी भी इस रेस में पीछे नहीं है। देशभर में इसका भाव ₹1,17,000 प्रति किलो तक जा पहुंचा, जबकि इंदौर में यह ₹1,16,500 प्रति किलो दर्ज हुआ।

सोने-चांदी की कीमतों में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की मजबूत स्थिति, रुपए की गिरावट और घरेलू मांग में बढ़ोतरी का नतीजा मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह के चलते आने वाले हफ्तों में भी सोने की मांग बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में और इज़ाफा देखने को मिल सकता है।

भारत में सोने के दाम वैश्विक बाजार, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए-डॉलर की विनिमय दर के उतार-चढ़ाव से तय होते हैं। निवेशक इसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं, यही वजह है कि आर्थिक अनिश्चितता के समय सोने-चांदी की चमक और बढ़ जाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *