Bihar assembly elections : बसपा अकेले लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

0
164
Bihar assembly elections
Bihar assembly elections

Bihar assembly elections : बसपा प्रमुख मायावती ने घोषणा की है कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने रविवार को बताया कि दो दिनों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद संगठनात्मक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया है। बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

Bihar assembly elections : मायावती ने कहा कि बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को कमियों को सुधारने और पूरी मेहनत, तन-मन-धन से आगे बढ़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, पार्टी की यात्रा और जनसभा जैसे कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी दी गई है। इस काम की निगरानी राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद, केंद्रीय को-ऑर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और बिहार स्टेट यूनिट को दी गई है।

Bihar assembly elections : उन्होंने बताया कि बिहार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राज्य की सभी विधानसभा सीटों को तीन जोन में बांटकर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों और चुनावी समीकरणों को देखकर बीएसपी के नेता मायावती को चुनाव में बेहतर परिणाम दिलाने का भरोसा दे चुके हैं।

Bihar assembly elections : बसपा का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिसमें बसपा को कोई सीट नहीं मिली और वोट प्रतिशत केवल 2.04% रहा। इससे पहले हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था। दिल्ली में तो बसपा को सिर्फ 0.58% वोट मिले, जो एआईएमआईएम के 0.77% वोट से भी कम था।

Bihar assembly elections : बसपा के पिछले लोकसभा चुनावों में मिले वोट प्रतिशत और सीटों का ग्राफ भी गिरावट को दर्शाता है, जिससे पार्टी की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। मायावती की यह सक्रियता इस मुश्किल दौर से उबरने और पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here