Someshwar Mahadev: सावन में सोमेश्वर महादेव की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, रायसेन में उमड़ रहे सैकड़ों श्रद्धालु

0
31
Someshwar Mahadev
Someshwar Mahadev

Someshwar Mahadev: राजू बैरागी/रायसेन: रायसेन के ऐतिहासिक किले पर ताले में बंद सोमेश्वर धाम के,सावन माह में रायसेन वासियों को दर्शन कराने के लिए नगर के वार्ड 15 अर्जुन नगर में भगवान भोलेनाथ के भक्त शशिकांत जायसवाल और अंकित गुप्ता की टीम ने लगाई झांकी।अर्जुन नगर में लगी ये झांकी बनी आकर्षण का केंद्र,सैकड़ो की संख्या में दर्शन करने उमड़ रहे है भक्त।

Someshwar Mahadev: रायसेन जिला मुख्यालय के अर्जुन नगर में भगवान भोलेनाथ के भक्त शशिकांत जायसवाल और अंकित गुप्ता और उनकी टीम ने भगवान सोमेश्वर धाम जो की रायसेन किले के ऐतिहासिक मंदिर में विराजमान है उनकी मूर्ति की प्रतिमूर्ति लगाकर झांकी के रूप में स्थापित किया है जिसको देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में भक्तों पहुँच रहे हैं तो बहि भगवान सोमेश्वर धाम के दर्शन कर सावन माह में पुण्य लाभ ले रहे हैं।आपको बता दें कि रायसेन के ऐतिहासिक किले पर स्थित मंदिर में भगवान सोमेश्वर धाम विराजमान है लेकिन यह मंदिर आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया के अंतर्गत आता है.

 

Someshwar Mahadev: इस कारण साल में सिर्फ एक दिन महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर के तले 12 घंटे के लिए खोले जाते हैं और शाम होते ही फिर से भगवान भोलेनाथ को साल भर के लिए कैद कर दिया जाता है इस कारण सोमेश्वर धाम के भक्तों ने इस बार भगवान सोमेश्वर धाम की झांकी अर्जुन नगर में लगाई है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन करने आते हैं तो वहीं झांकी लगाने वाले शशिकांत जायसवाल का कहना है कि भगवान सोमेश्वर धाम की प्रतिमूर्ति लगाकर भगवान सोमेश्वर धाम के प्रति लोगों की आस्था और बड़े यही हमारी कोशिश है,वहीं अंकित गुप्ता का कहना है कि सोमेश्वर धाम के प्रति लोगों को जागरूक करना और कम से कम सावन माह में भगवान सोमेश्वर धाम के पट खोले जाएं इसी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए झांकी लगाई गई है जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है,तो वहीं चल रही शिव महापुराण की कथा को सुनते भी बड़ी संख्या में पहुँच रहे है भक्त।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here