SI Exam Result : SI भर्ती परिणाम विवाद: कांग्रेस के सवालों पर BJP का पलटवार, राहुल टिकरिहा बोले- युवाओं की मेहनत का अपमान न करें

0
40
SI Exam Result
SI Exam Result

SI Exam Result : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। अभ्यर्थियों के नामों को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों को युवाओं की मेहनत का अपमान बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

SI Exam Result : राहुल टिकरिहा ने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से अभ्यर्थियों के नामों को लेकर तथ्यहीन सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर ‘न्यूज’, ‘स्पेस रानी’, ‘तुफैल’ और ‘हे राम’ जैसे नामों का उल्लेख करते हुए भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए और सफल अभ्यर्थियों का मजाक उड़ाया।

SI Exam Result : CGPSC के स्पष्टीकरण का दिया हवाला

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभ्यर्थियों के नामों को लेकर उठाए गए सवालों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) पहले ही स्थिति स्पष्ट कर चुका है। आयोग की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अभ्यर्थियों के नाम उनके वैध दस्तावेजों, जैसे 10वीं की अंकसूची और आधार कार्ड आदि के आधार पर दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि केवल नाम अलग या असामान्य दिखाई देने के आधार पर किसी अभ्यर्थी की योग्यता और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

‘न्यूज कुमार प्रधान’ ने भी रखा अपना पक्ष

राहुल टिकरिहा ने एसआई भर्ती में सफल अभ्यर्थियों के वीडियो मीडिया के सामने रखे। इनमें रायगढ़ निवासी अभ्यर्थी न्यूज कुमार प्रधान ने बताया कि उनका वास्तविक नाम ‘न्यूज़ कुमार प्रधान’ है। उनके अनुसार, 10वीं की अंकसूची में सरनेम दर्ज नहीं होने और दस्तावेज में हुई त्रुटि के कारण केवल ‘न्यूज़’ नाम दर्ज रह गया था। उन्होंने बताया कि उनके अन्य दस्तावेज, जिसमें आधार कार्ड भी शामिल है, वैध हैं।

वहीं अभ्यर्थी हे राम, पिता दाताराम, ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और तैयारी के दम पर मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने नाम को लेकर उठाए जा रहे विवाद को अनावश्यक बताया।

‘युवाओं की वर्षों की मेहनत का अपमान’

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिना पूरी जानकारी और तथ्यों के सफल अभ्यर्थियों के चयन पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं ने वर्षों तक मेहनत की है और उनके चयन को केवल नाम के आधार पर संदेह के घेरे में लाना उनके परिश्रम और योग्यता का अपमान है।

SI Exam Result : पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी साधा निशाना

SI Exam Result : राहुल टिकरिहा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 की CGPSC परीक्षा में टॉप 17 में चयनित कई अभ्यर्थियों के संबंध नेताओं और अधिकारियों के परिवारों से जुड़े होने के आरोप सामने आए थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एसआई भर्ती प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही और इसे पूरा नहीं किया जा सका। भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लंबित भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 971 पदों पर एसआई भर्ती पूरी की है।

SI Exam Result : 341 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया जारी

SI Exam Result : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में एएसआई और एसआई के 341 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

SI Exam Result : उन्होंने कांग्रेस नेताओं से अपील की कि वे युवाओं की मेहनत और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों की पूरी जानकारी लें और यदि उनके आरोप गलत हैं तो सफल अभ्यर्थियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here