Pakhanjur Crime: काम का झांसा देकर महिला को 50 हजार में बेचा, मध्यप्रदेश ले जाकर जबरन कराई शादी; 3 आरोपी गिरफ्तार

0
12
Pakhanjur Crime
Pakhanjur Crime

Pakhanjur Crime: पखांजुर: काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश ले जाकर महिला को 50 हजार रुपये में बेचकर शादी कराने के मामले में बांदे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में महिला समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, बांदे थाना क्षेत्र की एक महिला के पति ने 9 अप्रैल 2026 को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान महिला के मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने मध्यप्रदेश पहुंचकर 5 अगस्त को महिला को बरामद किया और पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

महिला ने पुलिस को बताया कि अनीता पवार, जमना लाल भील और जितेंद्र राठौर ने काम दिलाने के बहाने उसे मध्यप्रदेश ले जाकर 50 हजार रुपये में जितेंद्र राठौर के पास बेच दिया और उसकी शादी करा दी। महिला को करीब पांच महीने तक जितेंद्र राठौर के घर में रखा गया था।

Pakhanjur Crime: मामले में पुलिस ने अनीता पवार, जितेंद्र राठौर और जमना लाल भील को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 143(2), 61(2), 127(4) और 87 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में बांदे थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here