Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh CG News: CBI कोर्ट का फैसला: दोस्त की हत्या करने वाले को...

CG News: CBI कोर्ट का फैसला: दोस्त की हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा, Hira Group की नर्सरी में मिली थी लाश

CG News
CG News

CG News: रायपुर: उरला थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 9 अप्रैल 2024 को उरला निवासी रूपेश कुमार उर्फ भोला ने अपने दोस्त विजय यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को हीरा ग्रुप की नर्सरी की झाड़ियों में फेंक दिया था। मामले की अंतिम सुनवाई में विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) ने आरोपी को उम्रकैद और 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न चुकाने पर उसे अतिरिक्त तीन महीने की सजा भुगतनी होगी।

CG News: अतिरिक्त लोक अभियोजक बसंत गोंड ने अदालत को बताया कि आरोपी ने सुनियोजित ढंग से विजय को राजेन्द्र नगर स्थित स्कूल के पास बुलाया और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए हीरा ग्रुप की नर्सरी में झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया था।

CG News: आरोपी मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है और रायपुर के उरला क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। उसकी दोस्ती विजय यादव से हो गई थी। विजय ने दोस्ती के नाते रूपेश को किराना दुकान से उधारी में सामान दिलवाया था। रूपेश द्वारा उधारी का भुगतान नहीं करने पर विजय अक्सर उसे सार्वजनिक रूप से टोका करता था, जो हत्या की वजह बनी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here