Raipur Breaking : सूदखोर वीरेंद्र तोमर को तगड़ा झटका, कोर्ट ने दी 7 दिन की रिमांड

Parivesh
Raipur Breaking

Raipur Breaking : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र उर्फ रूबी तोमर को पुलिस ने आज (सोमवार) रायपुर कोर्ट में पेश किया। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किए गए तोमर की 24 घंटे की प्रारंभिक पुलिस कस्टडी आज खत्म हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने उससे 7 दिन की रिमांड मांगी थी।

Raipur Breaking : कोर्ट ने पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए वीरेंद्र तोमर को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

READ MORE : CG News : युवा कांग्रेस का उग्र आंदोलन-उस्मान बेग ने दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

अब होगी गहन पूछताछ: रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने पहले ही कहा था कि लंबी रिमांड मिलने के बाद वीरेंद्र तोमर से उसके सूदखोरी नेटवर्क, अवैध संपत्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

रोहित तोमर की तलाश: पुलिस अब रिमांड के दौरान वीरेंद्र से उसके फरार भाई रोहित तोमर (जो ‘गोल्डन मैन’ के नाम से मशहूर है) के संभावित ठिकानों और फरारी की योजना से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाएगी। रोहित तोमर भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है।

READ MORE : Bilaspur Railway Sexual Harassment Case : SECR के DY CCM का ‘डर्टी चैट’ कांड, महिला स्टॉफ से कहता था, कहां कंफर्टेबल मिलोगी…

पुलिस का मानना है कि 7 दिन की रिमांड के दौरान तोमर बंधुओं द्वारा चलाए जा रहे ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के इस बड़े सिंडिकेट से जुड़े कई बड़े राज और अवैध रूप से कब्जाई गई करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज सामने आ सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *