CG News : मलकानगिरी पुलिस का नक्सल विरोधी अभियान सफल : जंगल में गुप्त बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़, अर्ध-निर्मित बंदूकें और तीन बारूदी सुरंगें बरामद….

CG News : जगदलपुर/मलकानगिरी: आंध्र-ओडिशा सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में मलकानगिरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (DVF) के जवानों ने कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में नक्सलियों की एक गुप्त बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

READ MORE : नगर निगम जबलपुर को बड़ी राहत : विकास प्राधिकरण ने चुकाया 65.87 लाख का बकाया संपत्ति कर…

CG News : सिलुरु थाना क्षेत्र में चलाए गए इस सघन सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों के हथियार निर्माण और मरम्मत के एक अहम ठिकाने का खुलासा हुआ।

क्या-क्या हुआ बरामद?

सुरक्षा बलों ने इस गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में सामग्री और विस्फोटक बरामद किए हैं:

  • कई अर्ध-निर्मित बंदूकें।
  • हथियार मरम्मत और निर्माण की पूरी सामग्री और उपकरण।
  • तीन बारूदी सुरंगें (3 किलो, 2 किलो और 1 किलो वजन की)।
  • पांच डेटोनेटर और कॉडेक्स वायर।
  • वेल्डिंग मशीन, जनरेटर और वेल्डिंग रॉड जैसे औद्योगिक उपकरण।

पुलिस का मानना है कि यह फैक्ट्री नक्सलियों के लिए हथियारों की आपूर्ति और मरम्मत का एक प्रमुख केंद्र थी। सुरक्षा बलों ने बरामद सभी विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि अन्य जब्त किए गए सामानों को आज जिला पुलिस कार्यालय में प्रदर्शित किया गया।

READ MORE : Horoscope 16 October 2025 : कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

मलकानगिरी पुलिस ने इसे नक्सल नेटवर्क की कमर तोड़ने वाला एक बड़ा प्रहार बताया है और स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories