Thursday, May 21, 2026
31.1 C
Raipur

Raipur Crime : हेरोइन तस्करी में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 7.12 ग्राम हेरोइन बरामद

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना कबीर नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 261/25, धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 7.12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये बताई गई है।

Raipur Crime : यह कार्रवाई रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में संचालित है, जिसका उद्देश्य नशे के कारोबार पर रोक लगाना और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।

Raipur Crime : मामले में 27 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कबीर नगर फेस-1 स्थित एक मकान में दबिश दी गई थी। वहां हरप्रीत कौर नामक महिला के पास से 16.01 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 3.20 लाख रुपये) और उसके पति जोधा सिंह के पास से 8.06 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये) बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण में सुखराज सिंह और सत्यम चंद्राकर फरार चल रहे थे।

Raipur Crime : पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद चौक ईशु अग्रवाल के निर्देश पर थाना कबीर नगर पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Raipur Crime : 18 फरवरी 2026 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुखराज सिंह ने खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे जमीन में दबाकर रखी 7.12 ग्राम हेरोइन निकालकर पेश की, जिसे जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपियों में सुखराज सिंह (27 वर्ष), निवासी सनातन नगर कोहका, भिलाई तथा सत्यम चंद्राकर (28 वर्ष), निवासी सुंदर नगर, थाना डीडी नगर, रायपुर शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories