Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh बलरामपुर ACB की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार…

बलरामपुर ACB की बड़ी कार्रवाई : रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार…

0
190
बलरामपुर ACB की बड़ी कार्रवाई
बलरामपुर ACB की बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर ACB की बड़ी कार्रवाई : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर तहसील में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पण्डरी गांव में पदस्थ पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत किसान की पैतृक जमीन के बंटवारे के नाम पर ली जा रही थी।

बलरामपुर ACB की बड़ी कार्रवाई : जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर के एक किसान ने अपनी जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया था। किसान का आरोप था कि पटवारी लंबे समय तक काम को टालता रहा और बार-बार पैसे की मांग करता रहा। जब किसान ने रिश्वत देने से मना किया तो पटवारी ने काम करने से भी साफ इनकार कर दिया। परेशान किसान ने शिकायत ACB में दर्ज कराई।

शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया और पटवारी को पैसे लेते ही पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली और कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई से लोगों में विश्वास बढ़ा है कि अब भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here