Jabalpur News : इंडियन कॉफी हाउस के सामने कार में मिला सेना के मेजर का शव, हार्ट अटैक की आशंका

Sanjay Sahu
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। सदर इंडियन कॉफ़ी हाउस के सामने पार्किंग में खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कार में शव होने की सूचना मिलते ही कैंट थाना का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

Jabalpur News : सूत्रों की मानें तो कार सवार व्यक्ति आर्मी का अधिकारी है।जिनका नाम मेजर वी बिजय कुमार बताया जा रहा है। जो कि मिलिट्री हास्पिटल (एमएच ) जबलपुर में पदस्थ हैं। जिसके चलते पुलिस ने आर्मी खुफिया विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह कहा जा रहा है कार सवार व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उसकी कार की ड्राइविंग सीट पर ही मौत हो गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *