Indore farmer demonstration:इंदौर में किसानों का बड़ा विरोध प्रदर्शन, रिंग रोड और रेलवे लाइन परियोजना पर उठे सवाल

Sanjay Sahu
Indore farmer demonstration

Indore farmer demonstration:इंदौर: इंदौर में पूर्वी आउटर रिंग रोड और प्रस्तावित रेलवे लाइन के विरोध में किसानों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। किसान संगठनों ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति तक नहीं दी जा रही है।

 

Indore farmer demonstration:किसानों ने कहा कि पूर्वी आउटर रिंग रोड की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि क्षेत्र में पहले से बायपास और अन्य सड़क परियोजनाएं मौजूद हैं। उनका आरोप है कि प्रस्तावित परियोजना से हजारों एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों का कहना है कि यह जमीन अनाज उत्पादन का महत्वपूर्ण केंद्र है और इसे अधिग्रहित करना किसानों के हितों के खिलाफ है।

 

 

Indore farmer demonstration: प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। किसानों का आरोप है कि पूर्व में उन्हें वार्ता का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *