शहडोल। Nishaanebaz.com-Shahdol Missing Children Mystery: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 21 बालक-बालिकाओं के अचानक गायब होने और लंबे समय से लापता रहने का मामला पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। पुलिस की लगातार तलाश और तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक इन मासूमों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रत्येक गुमशुदा मामले में उपयोगी सूचना देने वालों के लिए 5-5 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है।
15 बालिकाएं और 6 बालक लापता, ब्यौहारी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आधिकारिक उद्घोषणा के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 21 नाबालिग लापता हैं, जिनमें 15 बालिकाएं और 6 बालक शामिल हैं। पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक 80 बी (1) के तहत जारी इस सूची में सबसे चिंताजनक आंकड़े ब्यौहारी थाना क्षेत्र से सामने आए हैं, जहां से अकेले 6 बालिकाएं लापता हैं।
विभिन्न थानों से लापता बच्चों का विवरण:
-
ब्यौहारी: 06 बालिकाएं
-
सोहागपुर: 03 बालिकाएं
-
सिंहपुर: 02 बालिकाएं
-
जैतपुर: 01 बालिका
-
अमलाई: 01 बालिका
-
देवलोंद: 04 बालक-बालिकाएं
-
जयसिंहनगर: 02 बालक
-
गोहपारू: 01 बालक
-
सीधी थाना क्षेत्र: 02 बालक
Read More : Rewa News: फूलमती माता मंदिर में महिला की चेन चोरी, CCTV से खुला राज; 8 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार
उपयोगी सूचना पर मिलेगा 5-5 हजार का पुरस्कार
पुलिस द्वारा जारी घोषणा के मुताबिक, इन गुमशुदा बालक-बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी या अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के संबंध में सटीक और उपयोगी जानकारी देने वाले व्यक्ति को प्रति प्रकरण 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा।
Read More : Betul News: दूध-केला खाने के बाद 32 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, भीमपुर अस्पताल में कराया भर्ती
आखिर कब मिलेंगे लापता बच्चे? परिजनों की बढ़ी चिंता
इनाम की इस घोषणा से पुलिस ने आम जनता का सहयोग लेने का प्रयास जरूर किया है, लेकिन 21 बच्चों का महीनों बाद भी सुराग न लग पाना प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। नाबालिगों की गुमशुदगी के इन मामलों में हर गुजरता दिन पीड़ित परिजनों की मानसिक पीड़ा और चिंता बढ़ा रहा है।
अब देखना होगा कि इस वित्तीय इनाम की घोषणा के बाद पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ लगता है या बच्चों की तलाश यूं ही जारी रहेगी। शहडोल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या गुमशुदा बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
