Wednesday, August 19, 2026
Home Crime CG Crime: रायपुर में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति ने...

CG Crime: रायपुर में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

CG Crime: रायपुर: राजधानी रायपुर में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पति को ही हत्यारा गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

CG Crime:  पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पार्वती साहू के रूप में हुई है, जो छुईया तालाब के पास किराए के मकान में अपने पति ललित उर्फ विक्की साहू के साथ रहती थी। 28 अप्रैल को पार्वती घर में अचेत अवस्था में मिली थी। गंभीर हालत में उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG Crime: शुरुआत में मामला सामान्य मौत का प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का रुख बदल दिया। 8 मई को आई रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 234/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

READ MORE: Gariaband News : पैर में गिरकर मांगा घर: शर्मनाक! राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र को पैर में गिरकर मांगना पड़ रहा घर, सुशासन तिहार में पति-पत्नी ने कर दिया भावुक, देखें वीडियो

CG Crime: जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले मृतका को आखिरी बार उसके पति के साथ देखा गया था। वहीं घटना के बाद से आरोपी पति भी लापता था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और हिरासत में लेकर पूछताछ की।

CG Crime: पूछताछ में आरोपी ललित उर्फ विक्की साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कपड़े से पत्नी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

CG Crime: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते यह वारदात हुई, जिसकी हर पहलू से जांच की जा रही है।

READ MORE: CG Crime : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप कॉल कर बताया आतंकवादी मामले में नाम

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here