hyundai-new-suvs: Hyundai का बड़ा दांव! भारत में लॉन्च होंगी 2 नई SUV, टाटा-महिंद्रा की बढ़ेगी टेंशन

Rahul Goshwami

hyundai-new-suvs: हुंडई भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही भारत में दो नई एसयूवी लॉन्च कर सकती है, जिनमें एक पेट्रोल/सीएनजी मॉडल और दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।

hyundai-new-suvs: कंपनी के मुताबिक, नई मिड-साइज एसयूवी को वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे फिलहाल BC4i कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ डुअल सिलेंडर सीएनजी विकल्प भी मिल सकता है।

hyundai-new-suvs: हुंडई इंडिया के सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी इस वित्त वर्ष में दो बिल्कुल नए नेमप्लेट्स लॉन्च करेगी, जो बिक्री बढ़ाने और कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

hyundai-new-suvs: वहीं कंपनी एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भी ला रही है, जिसे भारत के लिए डिजाइन और इंजीनियर किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह EV सीधे टाटा नेक्सन EV को टक्कर दे सकती है। इसका कोडनेम HE1i बताया जा रहा है और इसे E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।

hyundai-new-suvs: माना जा रहा है कि हुंडई की ये दोनों नई एसयूवी अगले साल की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *