Sports News : छत्तीसगढ़ के पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत झा से मिले रोहित शर्मा, बोले- “अब शतक लगाना है”

Sanjay Sahu

 Sports News /रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्टार पैरा आर्म रेसलर और देश के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ी श्रीमंत झा की मुलाकात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से हुई। यह मुलाकात खेल जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों खिलाड़ियों के बीच खेल, संघर्ष, मेहनत और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर प्रेरणादायक बातचीत हुई।

Sports News :मुलाकात के दौरान श्रीमंत झा ने रोहित शर्मा को बताया कि वे अब तक भारत के लिए 64 अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं। यह सुनकर रोहित शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा,
“अब शतक लगाना है।”
Sports News :रोहित की यह बात श्रीमंत के लिए नई प्रेरणा बन गई।

100 से ज्यादा मेडल जीतने का लक्ष्य

Sports News :श्रीमंत झा ने कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए गर्व की बात है और अब उनका लक्ष्य भारत के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ी से मुलाकात और उनका मार्गदर्शन मिलना उनके खेल जीवन का यादगार पल है।

Sports News :श्रीमंत ने कहा कि इस मुलाकात से उन्हें नई ऊर्जा मिली है और वे आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

रोहित शर्मा ने की श्रीमंत की सराहना

Sports News :रोहित शर्मा ने भी श्रीमंत झा की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और श्रीमंत जैसे खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Sports News :रोहित ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें।

आईपीएल मैच के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस

Sports News :गौरतलब है कि आईपीएल 2026 सीजन के तहत 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। इसी मैच के सिलसिले में मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंची है, जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल हैं।

Sports News :श्रीमंत झा और रोहित शर्मा की इस मुलाकात को लेकर प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बता रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *