Wednesday, June 24, 2026
33.8 C
Raipur

Farmer Insult Case : शाजापुर: किसानों को ‘चोर’ कहने वाली प्रबंधक पर मेहरबानी, विभाग ने सिर्फ प्रभार छीनकर की ‘खानापूर्ति’

Farmer Insult Case : शाजापुर/घंसौदा। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के घंसौदा स्थित दिव्य सृष्टि वेयर हाउस में किसानों के अपमान का एक गंभीर मामला सामने आया है। अपनी उपज लेकर पहुंचे अन्नदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली केंद्र प्रबंधक रचना सिसोदिया के खिलाफ विभाग की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। किसानों को सार्वजनिक रूप से ‘चोर और बेईमान’ कहने वाली प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय, विभाग ने केवल उनसे प्रभार छीनकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की है।

प्रशासन को दी खुली चुनौती प्रत्यक्षदर्शी किसानों के अनुसार, विवाद के दौरान प्रबंधक का अहंकार इस कदर हावी था कि उन्होंने न केवल किसानों को अपमानित किया, बल्कि शासन-प्रशासन को भी ठेंगे पर रखा। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, “किसी भी तहसीलदार, कलेक्टर, मंत्री या विधायक को फोन लगा दो, मैं किसी से नहीं डरती।” एक जिम्मेदार पद पर बैठकर प्रशासन को इस तरह की सीधी चुनौती देना अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विभाग की कार्रवाई से किसानों में रोष इतनी बड़ी अभद्रता और प्रशासनिक चुनौती के बाद उम्मीद की जा रही थी कि संबंधित विभाग आरोपी प्रबंधक को निलंबित कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करेगा। लेकिन विभाग ने महज औपचारिकता निभाते हुए उन्हें पद से हटाकर इतिश्री कर ली। किसानों का आरोप है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक दिखावा है और विभाग अपने ही अधिकारी को संरक्षण देने का प्रयास कर रहा है।

आंदोलन की चेतावनी मेहनतकश किसानों को ‘चोर’ कहे जाने से पूरे क्षेत्र के किसानों में गहरा आक्रोश है। किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोषी प्रबंधक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई या निलंबन नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Chhattisgarh Drivers Federation: मांगें पूरी नहीं हुईं तो देशव्यापी अवकाश पर जाएंगे ड्राइवर..

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Mungeli: PWD विभाग में भ्रष्टाचार का खेल! ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Latest YouTube Shorts

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

CG News: महासमुंद मे जेम क्वालिटी हिरों की खोज

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

Weather News:Chhattisgarh में दंतेवाड़ा से मानसून की एंट्री,Raipur में झमाझम बारिश, अगले 5 दिन अलर्ट

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories