Gwalior News : ग्वालियर।गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सीताराम कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की, जिससे घर की दीवार और गाड़ी में गोली लगी। घटना के दौरान घर के बाहर बैठे लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। गोलीबारी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।