Wednesday, September 23, 2026
Home Chhattisgarh छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार : शपथ के बाद मंत्रियों को मिलने वाली चमचमाती...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार : शपथ के बाद मंत्रियों को मिलने वाली चमचमाती गाड़ियों पर एक नजर…..

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार : रायपुर। लंबे इंतजार और सियासी कसरत के बाद आखिरकार विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार तय हो गया है। कल 20 अगस्त को सुबह 10:30 बजे राजभवन में दुर्ग से गजेंद्र यादव, आरंग से खुशवंत साहेब और अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार : सूत्रों के अनुसार, ये वही तीन नाम हैं जो 16 अगस्त को मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात के बाद चर्चा में थे।  मुख्यमंत्री ने इन तीनों विधायकों को निवास पर बुलाकर औपचारिक बधाई दी।\

गौरतलब है कि यह विष्णुदेव साय के कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। दिसंबर 2023 में शपथ लेने के बाद 11 मंत्रियों की नियुक्ति हुई थी और एक पद रिक्त रखा गया था। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद दो पद फिर खाली हुए थे। अब इन्हीं रिक्त पदों को भरते हुए तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया है।

विशेष बात यह है कि शपथ ग्रहण के बाद तीनों मंत्रियों के लिए नई और चमचमाती गाड़ियां तैयार की गई हैं, जिन्हें शपथ लेने के तुरंत बाद सौंपा जाएगा।

बीजेपी संगठन में कई बार कैबिनेट विस्तार की चर्चा रही, लेकिन अंतिम समय तक फैसला टलता रहा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार पार्टी ने अनुभव और संतुलन को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका दिया है।

शपथ ग्रहण समारोह न केवल नए मंत्रियों के स्वागत का अवसर है, बल्कि बीजेपी की आगामी रणनीति और सत्ता संतुलन की दिशा का भी संकेत माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here