MP News : पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान के बयान पर बवाल….

चंदेरी | MP News : चंदेरी से कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान के विवादित बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। चौहान के एक-एक गोली से छह-छह यादवों को मारने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने इसे कांग्रेस की मानसिकता का परिचायक बताया है।

अजय सिंह यादव ने कहा कि यह बयान अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है। कांग्रेस नेता गांधीजी के नाम पर राजनीति तो करते हैं, लेकिन उनके सिद्धांतों पर कभी नहीं चलते। गोपाल सिंह चौहान जैसे नेताओं को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का संरक्षण प्राप्त है, अन्यथा अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी होती।

उन्होंने आगे कहा, यही कांग्रेस की असली चाल, चरित्र और चेहरा है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की सरकार है, जहां ऐसे आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा सरकार ने हमेशा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अब दबंग आपराधिक तत्वों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और गोपाल सिंह चौहान के बयान की व्यापक स्तर पर निंदा की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: गड्ढों की पहचान अब इंसान नहीं, AI करेगा! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh AI Road Monitoring: छत्तीसगढ़ एआई सड़क निगरानी व्यवस्था...

Related Articles

Popular Categories