Mid Day Meal : स्कूल में बच्चों की थाली में परोसी जा रही बीमारी, सड़े गेहूं से बन रहीं बदबूदार रोटियां

Parivesh

दतिया। Mid Day Meal : जिले के नवीन शासकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन रोड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मासूम बच्चों के स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ हो रहा है। स्कूल में मिड डे मील के तहत परोसी जा रही रोटियों से बदबू आने की शिकायत खुद बच्चों ने निरीक्षण के दौरान जनशिक्षक से की।

बच्चों ने बताया कि रोटियां इतनी दुर्गंधयुक्त हैं कि खाते ही उल्टी जैसा महसूस होता है।जनशिक्षक नीरज श्रीवास्तव द्वारा जब मामले की तहकीकात की गई तो चौकाने वाला सच सामने आया। रसोइयों ने बताया कि उन्हें खराब गेहूं दिया जा रहा है, जिसमें बकरी और अन्य जानवरों का मल तक मिला हुआ है।

आटा गूंथते समय भी रसोइयों को भीषण बदबू का सामना करना पड़ता है।रसोइयों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या की जानकारी पहले ही समूह अध्यक्ष को दे दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब सवाल उठता है कि यदि किसी बच्चे की तबीयत बिगड़ती है तो जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

शिक्षा विभाग की लापरवाही और खाद्य सामग्री की घटिया गुणवत्ता ने न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है बल्कि सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत भी उजागर कर दी है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद उच्चाधिकारियों में हलचल तेज हो गई है और जांच के आदेश दिए जाने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *