Rani Durgavati Vishwavidyalaya : जबलपुर विश्वविद्यालय परिसर में छात्र पर हमले के विरोध में GSU ने सौंपा ज्ञापन

0
185

Rani Durgavati Vishwavidyalaya : जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (Rani Durgavati Vishwavidyalaya) के परिसर में एक छात्र पर हुए गंभीर हमले के बाद छात्रों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी मामले को लेकर आज गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन (GSU) जबलपुर इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। GSU ने ज्ञापन के माध्यम से घटना में शामिल सभी आरोपियों पर तत्काल और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि परिसर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Rani Durgavati Vishwavidyalaya : विदित हो कि 03 दिसंबर 2025 को बी.टेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र नितेश कुमार मरकाम पर कैंपस में सत्यम केवट और उसके साथियों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें नितेश को गंभीर रूप से चोटें आई थीं। छात्रों का कहना है कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से अब तक उचित अनुशासनात्मक एवं प्रशासनिक कदम नहीं उठाए गए हैं। GSU ने आरोप लगाया है कि इस निष्क्रियता के कारण कैंपस में असुरक्षा और तनाव का माहौल बना हुआ है, जिससे छात्रों के शैक्षणिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here