Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh नमक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े लूट, चाकू मारकर कैश और...

नमक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े लूट, चाकू मारकर कैश और आईफोन लेकर फरार…..

भोपाल। राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने नमक कंपनी के कलेक्शन एजेंट को निशाना बनाते हुए लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

घटना अस्सी फीट रोड पर दोपहर करीब दो बजे हुई, जब कलेक्शन एजेंट अपनी गाड़ी से जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने चलती गाड़ी में चाकू मार दिया और कैश से भरा बैग व एक महंगा आईफोन झपट लिया। बताया जा रहा है कि लूटी गई रकम ₹85,000 और एक आईफोन मोबाइल है।

लूट की इस घटना के बाद एजेंट ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश उसे चकमा देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें दोनों आरोपी साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here