Bhopal Breaking : 11 हजार ई-रिक्शा पर प्रतिबंध की तैयारी…

Parivesh

भोपाल। Bhopal Breaking : राजधानी में अव्यवस्थित तरीके से चल रहे ई-रिक्शा वाहनों पर अब प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है। सड़क सुरक्षा समिति की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने बिना परमिट संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में करीब 11,000 ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया जाएगा।

Bhopal Breaking : प्रशासनिक योजना के अनुसार, लिंक रोड नंबर-1, लिंक रोड नंबर-2, नर्मदापुरम रोड और वीआईपी रोड पर ई-रिक्शा की आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी। यह कदम मुख्य रूप से ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया जा रहा है, क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन और नियमन के चल रहे ई-रिक्शा आए दिन यातायात में बाधा बनते हैं।

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद हजारों ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है। ई-रिक्शा यूनियनों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। जिला प्रशासन जल्द ही इस मुद्दे पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *