Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh प्रधानमंत्री के MP दौरे से पहले उज्जैन एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला…..

प्रधानमंत्री के MP दौरे से पहले उज्जैन एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला…..

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले उज्जैन एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब जल्द ही उज्जैन से एटीआर-72 जैसे विमानों का संचालन संभव हो सकेगा। इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के बीच एयरपोर्ट विस्तार को लेकर कल अनुबंध होगा।

एयरपोर्ट निर्माण से संबंधित तीन प्रमुख अनुबंध भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के चेयरमैन विपिन कुमार की उपस्थिति में किए जाएंगे—

  1. निर्माण कार्य के लिए पहला अनुबंध,

  2. ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए दूसरा अनुबंध,

  3. और तीसरा करार वैधानिक अनुमतियों हेतु AAI को अधिकृत करने के संबंध में होगा।

AAI ने एयरपोर्ट विस्तार के लिए 241 एकड़ जमीन की मांग की है, जबकि वर्तमान में केवल 95 एकड़ जमीन उपलब्ध है। शिवपुरी के बाद उज्जैन दूसरा शहर बन जाएगा जहां हाल ही में AAI से अनुबंध हुआ है।

2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ और धार्मिक गतिविधियों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एयरपोर्ट का यह विस्तार उज्जैन की यात्रा व पर्यटन व्यवस्था को और भी मजबूत बनाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here