Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: इंदौर कांग्रेस में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, कार्रवाई के...

MP NEWS: इंदौर कांग्रेस में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, कार्रवाई के बाद भाजपा का हमला

0
88

MP NEWS:इंदौर में कांग्रेस के भीतर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश प्रभारी को लेकर की गई एक पोस्ट वायरल होने के बाद कांग्रेस संगठन ने अपने ही ब्लॉक अध्यक्ष पर कार्रवाई कर दी। अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुई कार्रवाई

MP NEWS:जानकारी के अनुसार कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह धाकरे ने सोशल मीडिया पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर सवाल उठाए थे। पोस्ट वायरल होते ही कांग्रेस संगठन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह धाकरे को उनके पद से मुक्त कर दिया गया।

भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

MP NEWS:मामले ने राजनीतिक रंग तब पकड़ लिया जब भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

MP NEWS:सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में अब ईमानदार और सच्चे कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं।

READ MORE: MP NEWS: इंदौर में दर्दनाक घटना: पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

“वंदे मातरम् पर बयान देने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं?”

MP NEWS:भाजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि वंदे मातरम् जैसे मुद्दों पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेताओं पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन एक सामान्य कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी तो उसे तुरंत पद से हटा दिया गया।उन्होंने इसे कांग्रेस के भीतर बढ़ते असंतोष और गुटबाजी का उदाहरण बताया।

कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर उठे सवाल

MP NEWS:इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस संगठन की अंदरूनी स्थिति और अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी के भीतर चल रहे असंतोष को खुलकर सामने ला दिया है।

MP NEWS:फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

READ MORE: MP NEWS: नासिक हत्याकांड का फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, भेष बदलकर छिपा था बदमाश

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here