पार्षदों को बताया डकैत, कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान वायरल…

Parivesh

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे नगर निगम के पार्षदों को डकैत कह रहे हैं। वीडियो में मंत्री विजयवर्गीय कहते नजर आ रहे हैं कि कॉलोनियों की सड़कें जनभागीदारी से बननी चाहिएं, लेकिन पार्षद बिना जनता की भागीदारी के निगम पर बोझ डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्षद धड़ाधड़ फाइलें लगाकर निगम के खजाने पर डाका डाल रहे हैं। मंत्री ने आगे सुझाव दिया कि कॉलोनियों के विकास के लिए स्थानीय नागरिकों को भी आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहिए, ताकि सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस बयान का राजनीतिक असर आने वाले समय में किस रूप में सामने आता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *