HomeMadhya PradeshIndoreIndore Protest Against Baraiya : इंदौर में बरैया के खिलाफ फूटा गुस्सा:...

Indore Protest Against Baraiya : इंदौर में बरैया के खिलाफ फूटा गुस्सा: राहुल गांधी और विधायक का पुतला फूंका, भाजपा का ‘हल्ला बोल’

Date:

Related stories

Indore Protest Against Baraiya : इंदौर। महिलाओं और दलित समाज पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को इंदौर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विधायक फूल सिंह बरैया को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शहर के कालानी नगर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने दोनों नेताओं का पुतला दहन किया।

दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान: इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व इंदौर सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बरैया के बयान को नारी शक्ति का घोर अपमान बताया। सांसद लालवानी ने कहा कि कांग्रेस विधायक की मानसिकता विकृत हो चुकी है और राहुल गांधी की उनके साथ मौजूदगी यह दर्शाती है कि कांग्रेस इस अपमानजनक सोच का समर्थन कर रही है।

राहुल गांधी से कार्रवाई की मांग: प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि यदि राहुल गांधी वास्तव में महिलाओं का सम्मान करते हैं, तो उन्हें तत्काल फूल सिंह बरैया को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की पवित्र धरा पर ऐसे नेताओं का कोई स्थान नहीं है जो हमारी माताओं-बहनों पर अभद्र टिप्पणी करते हों।

पुलिस रही मुस्तैद: पुतला दहन और भारी भीड़ को देखते हुए कालानी नगर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक बरैया पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here