Indore : शादी समारोह में चोरी, आभूषणों से भरा महिला का पर्स ले उड़ा युवक, CCTV में कैद

Rahul Goshwami
इंदौर में शादी समारोह के दौरान चोरी

इंदौर :  इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। भंडारी रिसॉर्ट में आयोजित विवाह समारोह के दौरान एक महिला का आभूषणों से भरा पर्स चोरी हो गया। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

शादी में शामिल महिला बनी चोरी का शिकार

जानकारी के अनुसार, महिला शादी समारोह में शामिल होने भंडारी रिसॉर्ट पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपना पर्स एक सुरक्षित स्थान पर रखा था, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान मौजूद था। समारोह के बीच जब महिला ने पर्स देखा तो वह मौके से गायब मिला।

CCTV फुटेज में संदिग्ध युवक कैद

पर्स चोरी की शिकायत के बाद जब रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो एक युवक पर्स उठाते हुए कैमरे में कैद नजर आया। फुटेज में युवक पर्स को उठाकर तेजी से वहां से निकलता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान शुरू कर दी है।

Read More : C.G News : धान खरीदी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल! प्रबंधक की मौत ने खोली सिस्टम की परतें, आत्महत्या या सिस्टम का दबाव?

कनाडिया थाना पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कनाडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास के क्षेत्रों और रिसॉर्ट स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

सवालों के घेरे में शादी समारोह की सुरक्षा

इस घटना ने शादी समारोहों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले आयोजनों में इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *