Thursday, September 10, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर में बाइक में लगी आग! वेल्डिंग की चिंगारी...

M.P News : इंदौर में बाइक में लगी आग! वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा, बाइक जलकर हुई क्षतिग्रस्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके में मंगलवार को अचानक एक बाइक में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना सीट कवर लाइन में उस समय हुई जब पास में वेल्डिंग का काम चल रहा था।बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी बाइक पर गिर गई, जिससे कुछ ही पलों में आग भड़क उठी।

आग से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त

आग लगने के बाद देखते ही देखते बाइक जलने लगी और कुछ ही देर में वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की और आग को फैलने से रोका।समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Read More : M.P News : इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे समस्या से उड़ानें डायवर्ट! तेज गर्मी में पिघला डामर.. दो फ्लाइट्स भेजी गईं भोपाल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here