CG Crime News : प्रेम जाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म, शादी और नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी

Sanjay Sahu
CG Crime News

CG Crime News : बिलासपुर। कोरबा की एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ निवासी युवक पवन यादव ने लगभग 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने पहले महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 3.5 लाख रुपये नगद ले लिए। इसके अलावा उसने अलग-अलग बहाने बनाकर करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवर भी ले लिए।

CG Crime News : महिला ने सोमवार को तोरवा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की पहचान 2023 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से पामगढ़ निवासी पवन यादव से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे शादी के लिए सहमत हो गए। इसके बाद 2024 में उनकी मुलाकात बिलासपुर में हुई और फिर दोनों लगातार मिलने लगे। इसी दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने।

CG Crime News : आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर 3.5 लाख रुपये की मांग की। शादी होने की बात पर भरोसा करते हुए महिला ने उसे यह रकम दे दी। बाद में आरोपी ने और पैसों की जरूरत बताते हुए महिला से करीब 5 लाख रुपये के सोने के हार, चूड़ी और चेन जैसे जेवर भी ले लिए।

CG Crime News : कुछ समय बाद जब महिला ने शादी की बात उठाई तो आरोपी टालमटोल करने लगा और धीरे-धीरे उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। बताया गया है कि आरोपी महिला से मिलने कोरबा जाने के बजाय हर बार उसे बिलासपुर बुलाता था। दोनों की मुलाकात बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के एक होटल में होती थी, जहां वे ठहरते थे। वहीं आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उससे रुपये व जेवर भी लिए। इसी आधार पर तोरवा थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *