Thursday, October 8, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : मां ने अपनी ही 8 साल की मासूम को...

Indore News : मां ने अपनी ही 8 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट…

इंदौर |Indore News :  इंदौर के द्वारकापुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही 8 माह की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। सुबह प्रजाप्रतनगर में रहने वाली मासूम मायरा का शव घर के हौज में मिला। शुरुआती पूछताछ में मां ने गुमशुदगी का नाटक किया, लेकिन देर रात पुलिस के सख्त सवालों के आगे उसने सच उगल दिया। मां वर्षा चौहान ने स्वीकार किया कि बच्ची को उसने ही हौज में पटककर मारा।

Indore News : टीआई सुशील पटेल के मुताबिक, वारदात के वक्त वर्षा का पति अविनाश बाथरूम में था। इसी दौरान वर्षा ने बच्ची को उठाकर हौज में पटका और उसके ऊपर पानी की मोटर रख दी। बाद में उसने आसपास के लोगों को बच्ची के गायब होने की झूठी सूचना दी।

जांच में यह भी सामने आया कि वर्षा की मानसिक हालत ठीक नहीं है। एक सप्ताह पहले भी उसने मायरा को जमीन पर पटक दिया था, जब सास ने उसे बच्ची को गोद में लेने से रोका था। पहले पति से बीमारी के चलते उसकी शादी टूटी थी, और अब दूसरी शादी भी इसी गुस्से व अस्थिर मानसिकता की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।

वर्षा की पहली शादी बड़ोद ग्राम में हुई थी, जहां उसकी एक ढाई साल की बेटी भी है। गुस्से और भूलने की बीमारी से पीड़ित वर्षा का लंबे समय से इलाज चल रहा था। लेकिन अविनाश से दूसरी शादी के बाद भी हालात नहीं सुधरे। सास ने नवजात मायरा को जन्म के कुछ समय बाद ही वर्षा से दूर रखना शुरू कर दिया था, जिससे वह आए दिन झगड़े करने लगी थी।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वर्षा को हिरासत में ले लिया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here