MP GOBAR GHOTALA : अजब एमपी का गज़ब कारनामा, सरपंच पर गोबर घोटाले करने का लगा आरोप….

Parivesh

MP GOBAR GHOTALA : बिहार मे हुए चारा घोटाले की चर्चा आपने कई बार सुनी होगी पर उसी की तर्ज पर मध्यप्रदेश के मंदसौर की एक गौशाला मे गायों के गोबर का घोटाला सामने आया है जहाँ सरपंच पर आरोप है की गायों के गोबर को नीलाम करने के बाद नीलामी राशि एक साल बाद तक पंचायत द्वारा संचालित गौशाला के संबंधित खाते मे जमा नहीं की जिससे सरपंच द्वारा पंचायती राज अधिनियम का उलंघन कर गोबर घोटाले की जानकारी सामने आई है I

MP GOBAR GHOTALA : मामला मंदसौर जिले के गरोठ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरावन का है जहाँ सरपंच दीपक मालवीय द्वारा एक वर्ष पूर्व विज्ञप्ति माध्यम से पंचायत द्वारा संचालित गौशाला के गोबर की 65 हजार मे नीलामी की थी जो आज तक संबंधित खाते मे जमा नहीं करवाई गई है उसके बाद बीते 5 मई को भी पंचायत द्वारा संचालित गौशाला मे गायों के गोबर को 60 हजार मे नीलाम किया गया जिसमें डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी यह राशि संबंधित खाते मे जमा नहीं हुई जिसके चलते इस प्रकार का घोटाला सामने आया है वही इस मामले मे गरोठ जनपद सीईओ धर्मेंद्र यादव की माने तो उनको दूरभाष पर हुई शिकायत के आधार पर उन्होंने पंचायत इंस्पेक्टर को जाँच के निर्देश दिए थे जिसमे प्रथम दृष्टया इस प्रकार से सरपंच द्वारा गायों के गोबर घोटाले का मामला सामने आया है वही जनपद सीईओ द्वारा जाँच पूरी करवाकर उच्च अधिकारीयों के समक्ष जाँच रिपोर्ट पेश की जाएगी जिसमें उच्च अधिकारी नियमानुसार आगामी कार्यवाही करेंगे I वही सरपंच दीपक की माने तो उनका कहना है आरोप निराधार है हम सब ग्रामवासी मिलकर अच्छे से गौशाला का संचालन कर रहे है I

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *