MP News: Amiliya: अंबेडकर जयंती रैली के दौरान अमिलिया में बवाल, घर पर हमला और जवाबी झड़प

Rahul Goshwami

MP News: Amiliya: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान निकाली गई रैली के बीच हालात अचानक बिगड़ गए और हिंसा भड़क उठी। आरोप है कि एक परिवार के घर पर नकाबपोशों ने हमला किया, जिसके बाद जवाबी हिंसा भी हुई और इलाके में तनाव फैल गया।

MP News: Amiliya:जानकारी के मुताबिक, रैली शुरू होते ही करीब 50 की संख्या में नकाबपोश लोग अमिलिया में एक घर के बाहर पहुंचे। हमलावरों ने सबसे पहले बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी में तोड़फोड़ की और फिर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

MP News: Amiliya:इस हमले में मनी शुक्ला (22) गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि रमाकांत शुक्ला (80), अर्चना शुक्ला (40) और दिव्यांश शुक्ला (22) भी घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई और घर में जमकर तोड़फोड़ की गई।

MP News: Amiliya: घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। हमले से आक्रोशित लोगों और दूसरे पक्ष के बीच जवाबी झड़प की स्थिति बन गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

MP News: Amiliya: स्थिति बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। अमिलिया, कमर्जी, बहरी थाना और सिहावल चौकी की पुलिस को तैनात किया गया है और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल लगाया गया है।

MP News: Amiliya: एहतियात के तौर पर अमिलिया बाजार को बंद करा दिया गया है और क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *