Indore News : 70 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के टिगरिया बदमाश इलाके में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शुरुआती जाँच के बाद इसे हत्या का मामला बताया है। पुलिस जिसने कुछ दिनों पहले दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें इस महिला को चोट लगी थी।

Indore News : दरअसल कुछ दिन पहले, टिगरिया बदमाश इलाके में दो पड़ोसी परिवारों के बीच किसी छोटी-सी बात पर झगड़ा हुआ था। जिसमें झगड़े के दौरान, 70 वर्षीय वृद्धा झन्नाबाई को चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां शुरुआत में बताया कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है और मारपीट की कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, पुलिस को संदेह होने पर उन्होंने महिला का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनके सीने पर किसी कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी मौत हुई।

Indore News : जिसमें पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। वही बाणगंगा पुलिस ने मामले में छह आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। जिसमें थाना प्रभारी ने बताया कि ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और एक छोटी-सी बहस ने इतना गंभीर रूप ले लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *