mandsaur-sitamau-market-fire-loss: फायर ब्रिगेड नहीं, 4 घंटे तक जलता रहा बाजार! मंदसौर के सीतामऊ में व्यापारियों का फूटा गुस्सा

Rahul Goshwami

mandsaur-sitamau-market-fire-loss: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ नगर में रविवार रात बड़ा अग्निकांड हो गया। बस स्टैंड स्थित उदिया किराना स्टोर में लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 3 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि 4 अन्य दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि दुकान में बड़ी मात्रा में किराना सामान और तेल के टैंकर मौजूद थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

mandsaur-sitamau-market-fire-loss: घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नगरवासियों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों से नगर में फायर ब्रिगेड की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आग बुझाने के लिए सीतामऊ में दमकल वाहन उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते सुवासरा, मंदसौर और नगरी से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद देर रात 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

आग बुझाने के दौरान थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति की सक्रियता भी चर्चा में रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे खुद पानी की नली लेकर धधकती आग के बीच पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ राहत कार्य में जुटे रहे।

mandsaur-sitamau-market-fire-loss: इधर व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक हरदीपसिंह डंग पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि घटना के दौरान लगातार फोन करने के बावजूद विधायक ने कॉल रिसीव नहीं किया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शिवानी गर्ग और तहसीलदार मोहित सिनम मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इस हादसे के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को नगर बंद का ऐलान किया है और नगर परिषद की लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *