Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur Crime : शाजापुर में ग्रामीणों ने युवक को दी तालिबानी सजा,...

Shajapur Crime : शाजापुर में ग्रामीणों ने युवक को दी तालिबानी सजा, मारपीट कर उस्तरे से काटे बाल-मूंछ, देखें वीडियो

0
91
Shajapur Crime
Shajapur Crime

Shajapur Crime : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु। शाजापुर जिले के सुन्दरसी थाना क्षेत्र के लसुलिया गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर सिर मुंडन और दाढ़ी-मूंछ काटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना तीन दिन पुरानी है।

Shajapur Crime : पीड़ित की पहचान भेरूपुरा निवासी ज्ञानसिंह पिता बजेसिंह गुर्जर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक किसी काम से लसुलिया गांव गया था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उस्तरे से उसके सिर और चेहरे के बाल काट दिए गए। सुंदरसी पुलिस ने वीडियो के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here