jumped into the Narmada : महिला आरक्षक का पति नर्मदा में कूदा, रात भर पेड़ पर अटका रहा; SDERF टीम ने सुरक्षित बचाया

VIKASH KHALKHO

jumped into the Narmada : बड़वानी। बड़वानी में शुक्रवार देर रात नर्मदा नदी में छलांग लगाने वाले एक व्यक्ति को शनिवार सुबह एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने सुरक्षित बचा लिया। यह व्यक्ति रातभर नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर अटका रहा।

jumped into the Narmada : अंधेरे में डूबा, सुबह मिला
यह घटना शुक्रवार रात छोटी कसरावद स्थित बड़े पुल पर हुई। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नर्मदा नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ टीम प्रभारी मुकेश मीणा के नेतृत्व में एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। हालांकि, देर शाम और अंधेरे के कारण रात में खोज अभियान सफल नहीं हो सका।

शनिवार सुबह टीम फिर कसरावद पुल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खोज के दौरान, कसरावद पुल से लगभग एक किलोमीटर दूर ‘सात मात्रा’ नामक स्थान पर नदी किनारे झाड़ियों के बीच एक पेड़ पर व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया।

jumped into the Narmada : बोट से किया सुरक्षित रेस्क्यू
एसडीईआरएफ टीम ने तत्काल बोट की मदद से उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे आवश्यक चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

एसडीईआरएफ टीम प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि पुल से कूदा व्यक्ति रातभर पेड़ पर सुरक्षित बैठा रहा। उन्होंने यह भी बताया कि युवक की पहचान शहर के डीआरपी लाइन निवासी के रूप में हुई है और उसकी पत्नी बड़वानी कोतवाली में महिला आरक्षक के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *