Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS :DGP का सख्त आदेश: आपराधिक प्रकरण और विभागीय जांच वाले...

MP NEWS :DGP का सख्त आदेश: आपराधिक प्रकरण और विभागीय जांच वाले पुलिसकर्मी नहीं होंगे मैदानी ड्यूटी पर तैनात

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS :भोपाल : मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने पुलिस महकमे को लेकर बड़ा और सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं या जो विभागीय जांच में संलिप्त हैं, उन्हें थानों, क्राइम ब्रांच और किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में तैनात नहीं किया जाएगा।

MP NEWS :इस आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मंगाई है। डीजीपी ने पहले ही थानों पर लंबे समय से पदस्थ आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक और उप निरीक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया था। इसके पालन में लापरवाही बरतने पर डीजीपी ने नाराजगी भी जाहिर की थी।

MP NEWS :अब इस नए निर्देश के बाद प्रदेश भर में ऐसे कर्मचारियों की पहचान और सूची तैयार की जा रही है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने आदेश का पालन करते हुए संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here