Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior News: बारिश में त्रिपाल तानकर किया बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार,...

Gwalior News: बारिश में त्रिपाल तानकर किया बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार, ऊटीला मुक्तिधाम की दुर्दशा से ग्रामीण आक्रोशित

0
206
Gwalior News
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर: ग्वालियर से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जहां ऊटीला ग्राम पंचायत स्थित मुक्तिधाम में बारिश के दौरान बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार त्रिपाल तानकर करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बारिश को देखते हुए मुक्ति धाम में कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, यहां तक कि टीन शेड भी उपलब्ध नहीं है।

 

READ MORE : Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 – का पहला एपिसोड हुआ प्रसारित, भावनाओं में डूबे दर्शक बोले – जैसे पुराना घर लौट आ

Gwalior News:मुरार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊटीला ग्राम पंचायत में ऐसी स्थिति वर्षों से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। अंतिम संस्कार के वक्त भीगने से बचने के लिए परिजनों को अस्थायी तौर पर त्रिपाल ताननी पड़ी।

Gwalior News:यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है बल्कि ग्रामीणों में गहरी नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद मुक्ति धाम में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

Gwalior News:ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस ओर तत्काल ध्यान दे और स्थायी टीन शेड व अन्य जरूरी इंतजाम जल्द कराए, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सम्मानजनक तरीके से पूरी की जा सके।

 

READMORE :Mumbai News :रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले मिला प्रमोशन: ACP दया नायक की वो कहानी जिससे थर्राता था मुंबई का अंडरवर्ल्ड

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here