Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Katni News : विधायक प्रणय पांडे को ग्रामीण महिलाओं ने आखिर क्यों...

Katni News : विधायक प्रणय पांडे को ग्रामीण महिलाओं ने आखिर क्यों घेरा…

Katni News
Katni News

Katni News : कटनी : बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मवई में निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक प्रणय पांडे को ग्रामीण महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने विधायक को घेरकर तत्काल क्षेत्र से शराब, गांजा और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियाँ बंद कराने की मांग की।

Katni News : ग्रामीण महिलाओं ने विधायक को बताया कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, गांजा और सट्टा का कारोबार खुलेआम चल रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाएं और परिवार बुरी तरह से परेशान हैं। इन सामाजिक बुराइयों के कारण उनके परिवार और क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है।

READ MORE : Bemetara Road Accident : बेकाबू कार ने 5 वाहनों को रौंदा, 3 की मौत; गुस्साए लोगों ने किया तोड़फोड़…

महिलाओं की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक प्रणय पांडे ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा और क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह मामला बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम मवई का है।

READ MORE : MP Police Recruitment : एसआई और सूबेदार के 500 पदों पर बंपर भर्ती, समेत एमपी की सुबह की 5 बड़ी….

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here