HomeJobsCG JOB : सुकमा में मिशन वात्सल्य योजना के तहत परामर्शदाता और...

CG JOB : सुकमा में मिशन वात्सल्य योजना के तहत परामर्शदाता और आउटरीच वर्कर पदों पर संविदा भर्ती

Date:

Related stories

CG JOB : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई में संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह भर्ती परामर्शदाता और आउटरीच वर्कर जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

Read More Raipur Crime : रायपुर में 7.5 लाख के गांजा-अफीम रैकेट का खुलासा, बुजुर्ग तस्कर रमेश पेशवानी गिरफ्तार, बेटा फरार

रिक्त पदों का विवरण:

क्रम पदनाम कुल पद आरक्षण श्रेणी वेतन (प्रति माह)
1 परामर्शदाता 01 केवल OBC ₹18,536/-
2 आउटरीच वर्कर 03 UR-1, SC-2 ₹10,592/-

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव:

1. परामर्शदाता पद हेतु:

  • न्यूनतम योग्यता: समाज कार्य / समाजशास्त्र / मनोविज्ञान / जनस्वास्थ्य / काउंसलिंग में स्नातक डिग्री।
  • काउंसलिंग या संचार में पीजी डिप्लोमा अनिवार्य।
  • 1 वर्ष का कार्यानुभव (विशेषकर महिला एवं बाल विकास क्षेत्र में)।
  • हिंदी व अंग्रेज़ी भाषा का ज्ञान तथा कंप्यूटर दक्षता आवश्यक।

Read More : Raipur Crime : पुलिस की रेड, जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 32,540 नगद और ताशपत्तियां जब्त, गंज थाना पुलिस की कार्रवाई

2. आउटरीच वर्कर पद हेतु:

  • न्यूनतम योग्यता: 12वीं पास।
  • महिला-बाल कल्याण से जुड़े अनुभवधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता।
  • अच्छा संचार कौशल अपेक्षित।

आवेदन प्रक्रिया:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2025, शाम 5:30 बजे तक।
  • आवेदन भेजने का पता:
    जिला कार्यक्रम अधिकारी / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कक्ष क्रमांक 43, प्रथम तल, संयुक्त कार्यालय, कुम्हाररास, सुकमा (छ.ग.)
  • आवेदन केवल स्पीड पोस्ट / रजिस्टर्ड डाक / कोरियर से स्वीकार किए जाएंगे।
  • लिफाफे पर स्पष्ट रूप से पद का नाम एवं प्रेषक का पता अंकित होना अनिवार्य है।
  • सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:

  • आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम सीमा 45 वर्ष)।
  • केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही पात्र होंगे।
  • बाल विवाह करने वाले या विवाहित अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
  • चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक अंकों (70%), अनुभव (10%) व साक्षात्कार / कौशल परीक्षा (20%) का वेटेज होगा।

चयन सूची की वैधता एक वर्ष तक मान्य होगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी https://sukma.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here