Thursday, May 14, 2026
34.1 C
Raipur

बिहार : सेप्टिक टैंक में उतरे और दम तोड़ गए दो मजदूर, जहरीली गैस बनी मौत की वजह — मधेपुरा में दर्दनाक हादसा

बिहार : मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर है। यह हादसा सिंहेश्वर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सामने विजय भगत के निर्माणाधीन मकान में हुआ।

Read More : Jabalpur Crime :मोबाइल चार्जिंग से मना करने पर खूनी हमला, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल, एक की हालत गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान में बने सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने का काम चल रहा था। सबसे पहले एक मजदूर टैंक के अंदर उतरा, लेकिन कुछ देर तक उसकी कोई आहट नहीं मिली। उसे देखने के लिए दूसरा मजदूर भी अंदर गया, पर वह भी बाहर नहीं निकल सका।

तीसरे मजदूर ने रस्सी के सहारे टैंक में उतरने की कोशिश की, लेकिन जहरीली गैस के प्रभाव से उसकी हालत भी बिगड़ गई और वह बाहर निकलने के लिए रस्सी खींचने लगा। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इसके बाद चौथा मजदूर सीढ़ी से टैंक में उतरा, लेकिन उसके साथ भी वही हादसा हुआ। हालांकि समय रहते उसे बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान:

  • प्रमोद यादव (55 वर्ष), निवासी – लालपट्टी वार्ड नंबर 1
  • दिलीप चौहान (40 वर्ष), निवासी – बुढ़ावे गांव, सिंहेश्वर

घायलों की पहचान:

  • संतोष कुमार, पिता – रघुनि यादव, निवासी – केटावन, सिंहेश्वर
  • मुकेश कुमार, निवासी – सरोपट्टी, सिंहेश्वर

थानाध्यक्ष सिंहेश्वर, वीरेन्द्र राम ने बताया, “मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और एक मजदूर का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

Read More : CG JOB : सुकमा में मिशन वात्सल्य योजना के तहत परामर्शदाता और आउटरीच वर्कर पदों पर संविदा भर्ती

स्थानीय प्रशासन पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के कार्य में किसी सुरक्षा उपाय का पालन नहीं किया गया। मौके पर ना तो ऑक्सीजन मास्क था, ना ही कोई सेफ्टी उपकरण। इस लापरवाही ने दो परिवारों से उनके कमाने वाले सदस्य छीन लिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories