दिल्ली : चीनी मांझे से बाइक सवार घायल, गर्दन पर गहरा जख्म – गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

VIKASH KHALKHO

दिल्ली। बदरपुर इलाके में पतंगबाजी का शौक एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार शाम 30 वर्षीय बाइक सवार रजनीश का गला चाइनीज़ मांझे के कारण गहरे कट गया। घटना तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के सामने फ्लाईओवर पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Read more : Reva News : रीवा के केंद्रीय जेल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, कैदियों ने सजाई मनमोहक झांकियां

पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को शाम करीब 4:40 बजे पीसीआर कॉल पर सरिता विहार से फरीदाबाद जा रहे फ्लाईओवर पर रजनीश गंभीर रूप से घायल पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चलाते समय लाल मांझा अचानक उनके गले में फंस गया, जिससे गर्दन पर गहरा जख्म हुआ और वह सड़क पर गिर पड़े।

Read More : Jabalpur News : युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, आरोपी बाप और बेटा गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा चीनी मांझे के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि पतंगबाजी में ग्लास-कोटेड या नायलॉन मांझे जैसे खतरनाक धागों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए।

Read More : इंदौर : संयोगितागंज में महिला के साथ छेड़छाड़, दो बदमाश गिरफ्तार – घटना का CCTV वायरल

विशेषज्ञों के अनुसार, चीनी मांझा इंसानों और पक्षियों दोनों के लिए बेहद खतरनाक है। इसके तेज और मजबूत धागे शरीर के किसी भी हिस्से को गंभीर रूप से चोट पहुँचा सकते हैं। देशभर में हर साल ऐसे हादसे दर्ज किए जाते हैं, जिनमें लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या जान गंवा बैठते हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *